头条推荐
A | संवाद सहयोगी, भागलपुर। Bihar Flood ALERT उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में हो रही लगातार बारिश का प्रभाव बिहार में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। प्रयागराज और वाराणसी में गंगा का जलस्तर अचानक रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी के बाद अब भागलपुर में भी राइजिंग मोड में है। गुरुवार को यहां गंगा में 20 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई।,जल संसाधन विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले पांच दिनों में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है। दो दिन पहले प्रयागराज में गंगा का जलस्तर ढाई मीटर और वाराणसी में करीब डेढ़ मीटर बढ़ा। इस अचानक हुई वृद्धि से राज्य सरकार की चिंता बढ़ गई है। सभी संबंधित जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।,जल संसाधन विभाग ने बक्सर से भागलपुर तक तटबंधों की विशेष निगरानी करने का निर्देश दिया है। कार्यपालक अभियंता आदित्य प्रकाश ने बताया कि इलाहाबाद से फरक्का तक गंगा पूरी तरह राइजिंग मोड में है। अभियंता लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। कटिहार स्थित बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण मुख्य अभियंता कार्यालय ने बताया कि गोपालपुर प्रखंड के इस्माईलपुर-बिंदटोली तटबंध और सबौर प्रखंड के चांयचक क्षेत्र पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।,गंगा के दबाव को देखते हुए फरक्का बैराज के कुल 109 गेट में से 107 गेट खोल दिए गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि गंगा भागलपुर में खतरे के निशान से ऊपर भी जाती है, तो पानी अधिक समय तक नहीं ठहरेगा। तेज बहाव के कारण जलस्तर जल्द नीचे आ जाएगा।,28 अगस्त, सुबह 8 बजे की स्थिति के अनुसार, गंगा का अधिकतम उच्चतर स्तर 34.86 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 33.68 मीटर है। 27 अगस्त को जलस्तर 32.80 मीटर था, जो 28 अगस्त को बढ़कर 33.05 मीटर हो गया।,
गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आने वाले कई दिनों तक जलस्तर बढ़ने की संभावना है। भागलपुर में फिर एक बार बाढ़ का संकट खड़ा हो सकता है।— आदित्य प्रकाश, कार्यपालक अभियंता, जल संसाधन विभाग, भागलपुर。 डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि जापान और चीन की उनकी यात्रा राष्ट्रीय हितों और प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएगी। इससे क्षेत्रीय एवं वैश्विक शांति, सुरक्षा तथा सतत विकास को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।,प्रधानमंत्री मोदी ने यह बयान जापान रवाना होने से पहले दिया। अपनी यात्रा के पहले चरण में मोदी 29 और 30 अगस्त को जापान जाएंगे। वहां से वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर चीन जाएंगे।,यह प्रधानमंत्री मोदी की आठवीं जापान यात्रा होगी। शुक्रवार को वह 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह किसी सम्मेलन में उनके जापानी समकक्ष शिगेरु इशिबा के साथ पहली शिखर बैठक होगी।,इससे पहले इसी साल जून में दोनों नेताओं की कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछली बार मई 2023 में जापान का दौरा किया था। जापान यात्रा को लेकर मोदी ने कहा कि हम अपनी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के अगले चरण को आकार देने पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जिसने पिछले 11 वर्षों में लगातार प्रगति की है।,पीएम ने कहा कि वह तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर चीनी राष्ट्रपति शी चिन¨फग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए उत्सुक हैं। भारत साझा चुनौतियों का समाधान करने और क्षेत्रीय सहयोग को प्रगाढ़ करने के लिए एससीओ सदस्यों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।,(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ) यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के दौरे से पहले जापान ने अमेरिका को दिखाया ठेंगा, US नहीं जाएंगे ट्रेड नेगोशिएटर。
Current article:http://yfkxmxp.cuancuguanzhongnieqinyazhun.cyou/5m6qj/20260826/485686.html
Published on:22:59:28